Friday, December 31, 2010

नया वर्ष मुबारक हो






नए साल की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनायें |

                                                                         नाम : आशीष कुमार वर्मा 
                                                                        कक्षा :  8 
                                                                                   अपना घरं

Monday, December 27, 2010

 शीर्षक : हमारी कविता हमारा चित्र 
 नाम और पता नहीं लिखा है |
शीर्षक : 2010 को अलविदा 

नाम : सरिता देवी 
कक्षा : 7th  
सेंटर : अपना स्कूल
            पनकी

Sunday, December 26, 2010

हमारे चित्र



नाम : निलेशा
कक्षा : 4th 
अपना स्कूल

शीर्षक : हरियाली

शीर्षक : हरियाली
मन भाई , छाई हरियाली ,
घर आंगन में आई हरियाली | 
हरियाली ही हरियाली आई ,
हरियाली आई फूल खिलाई |
फूल के संग में फल भी लाई,
हरियाली आई वर्षा भी लाई |
काले-काले बादलों में भी वर्षा लाई  ,
सबके मन में हरियाली छाई ........|
घर आंगन में खुशियाली आई ,
हरियाली आई मन को भाई |



 नाम : निलेश कुमार
                                                                                                                                        कक्षा : 4th
अपना स्कूल 
  

हम भी पढेंगे



अपना स्कूल 
कानपुर

Monday, November 22, 2010

शिक्षा के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था

अपना स्कूल 
सेंटर : कालरा ब्रिक फील्ड 
           का एक द्रश्य

मेरा चित्र हमारी कहानी

नाम : निलेश कुमार 
कक्षा : 4th 
सेन्टर : अपना स्कूल 
           धामीखेडा

Sunday, November 21, 2010

शीर्षक : चूहा और बिलाई

 चूहा और बिलाई
 मेरी नानी ने एक बात बताई , 
जंगल में रहते थे चूहा और बिलाई | 
हाथी दादा ने अफवाह उड़ाई , 
कि चूहा-बिलाई की हुई खूब लड़ाई |
जब चूहा-बिलाई ने यह बात पता लगाई , 
दोनों ने हाथी को दी कड़ी सजा भाई |




नाम : कुलदीप शर्मा
कक्षा :   2               
            सेन्टर: अपना स्कूल 
पनकी      



शीर्षक : हमारे चित्र हमारी कविता



Tuesday, November 16, 2010

Saturday, November 13, 2010

शीर्षक : गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी
सितम्बर का महीना आया ,
गणेश चतुर्थी अपने साथ में लाया |
अब हम गणेश जी की मूर्ति लायेंगे ,
उनका दरबार खूब सजायेंगे |
नृत्य करेंगे , ढोल बजायेंगे ,
सुंदर-सुंदर राग से गीत गायेंगे |
गायेंगे भाई सब गायेंगे , 
गणपति बप्पा मौर्या चिल्लायेंगे |


नाम : उमेश 
कक्षा : 7th 
          अपना स्कूल , धामीखेडा

Friday, November 12, 2010

शीर्षक : बरसात आई

 बरसात आई
बरसात आई बरसात आई , 
झूम- झूमकर बरसात आई |
कडकडाती बिजली लाई ,
धड-धडाते बदल लाई |
झूम-झूमकर वर्षा लाई , 
चारों ओरहरियाली छाई |
कहीं घास हरी तो कहीं धान लग रहे हैं ,
झूम-झूमकर सभी जगह बादल बरस रहे हैं |


नाम : प्रकाश कुमार 
कक्षा : 5th 
        अपना स्कूल , धामीखेडा 

शीर्षक: बसंत ऋतु

बसंत ऋतु
बसंत ऋतु जब आती है ,
कोयल अपना गीत सुनती है |
बागों में जब वह जाती है ,
खूब मजे से गीत गाती है |
बसंत ऋतु जब आती है ,
हम सब को खूब लुभाती है |
बसंत ऋतु जब आती है ,
कोयल अपना गीत सुनाती है |

नाम : प्रकाश कुमार 
कक्षा : 5th
         अपना स्कूल , धामीखेड़ा

Saturday, July 31, 2010

अपना स्कूल

ईट - भट्ठों तथा भवन बनाने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा और उनके जीवन को बेहतर बनाने का एक प्रयास है, अपना स्कूल, अपना स्कूल में बच्चों को पढ़ने के साथ साथ उनको रोजगार-परक शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है. जाग्रति संस्था द्वारा ईट भट्ठों पर ही अस्थाई स्कूल बनाकर जिसमें की १ से ८ तक की शिक्षा दी जाती है और उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. वर्त्तमान में करीब २० भट्ठों पर अपना स्कूल के द्वारा लगभग १००० बच्चों को लाभ मिल रहा है.